10 Sept 2015

5th September

📚📖रोचक जानकारी🙇🎓🏃

👉भारत में जहाँ 'शिक्षक दिवस' 5 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं 'अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस' का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है।

👉रोचक तथ्य यह भी है कि शिक्षक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है, लेकिन सबने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। कुछ देशों में इस दिन अवकाश रहता है तो कहीं-कहीं यह कामकाजी दिन ही रहता है।

👉यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को 'अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस' घोषित किया था। साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गई थी।

👉चीन में 1931 में 'नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी' में शिक्षक दिवस की शुरूआत की गई थी। चीन सरकार ने 1932 में इसे स्वीकृति दी। बाद में 1939 में कन्फ़्यूशियस के जन्मदिवस, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया, लेकिन 1951 में इस घोषणा को वापस ले लिया गया।

👉साल 1985 में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया। अब चीन के ज्यादातर लोग फिर से चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्म दिवस ही शिक्षक दिवस हो।

👉रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा। साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।

👉अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहाँ सप्ताह भर इसके आयोजन होते हैं।

👉थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय शिक्षक दिवस' मनाया जाता है। यहाँ 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था। इस दिन यहाँ स्कूलों में अवकाश रहता है।

👉ईरान में वहाँ के प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उनकी याद में 2 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मोतेहारी की 2 मई, 1980 को हत्या कर दी गई थी।

👉तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहाँ के पहले राष्ट्रपति कमाल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी।

👉मलेशिया में शिक्षक दिवस 16 मई को मनाया जाता है, वहाँ इस ख़ास दिन को 'हरि गुरु' कहते हैं।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

Gk short tricks in GUJARATI

💎GK Short tricks💎

🎀1] BHAJSA.........

     🔸B-Babur
     🔸H-Humayun
     🔸A-Akbar
     🔸J-Jahangir
     🔸S-Shahjahan
     🔸A-Aurangzeb

🍀It goes like this Babur ka beta Humayun, Humayun ka Akbar, Akbar ka Jahangir,Jahangir ka Shahjahan aur Shahjahan ka beta Aurangzeb

🎀2] States touches to China : "JAMMU KA SIpahi ARUN HIMAlaya par UTARA.........."

🔹1. JAMMU - JAMMU
🔹2. KA - KASHMIR
🔹3. SI - SIKKIM
🔹4. ARUN - ARUNACHAL PRADESH
🔹5. HIMA - HIMACHAL PRADESH
🔹6. UTARA - UTTARAKHAND

🎀3] States touches to Bhutan : “SAAB "

     🔹1. SIKKIM
     🔹2. ARUNACHAL PRADESH
     🔹3. ASSAM
     🔹4. BENGAL

🎀4] 4 Buddhist councils serial is RAVA PAKA .........

    🔸1- RAjigriha
    🔸2- VAsali
    🔸3- PAtiputra
    🔸4- KAshmir

🎀5] Indian states touch boundary of Myanmar : "ARUNA MAMI"

🔹1. ARU - ARUnachal
🔹2. NA - NAgaland
🔹3. MA - MAnipur
🔹4. MI - MIzoram

📣click the below link for preparation of GK with kachhua..

🎯http://kachhua.com/marketyard/MarketItems/view?id=38&ref=16905&data=wa

📣click the below link for preparation of competitive exams like CCC, TET, TAT, HTAT, IBPS, SSC, GPSC, UPSC with kachhua..

🎯http://kachhua.com/marketyard/MarketItems/view?id=43&ref=16905&data=wa

⏳SHARE IT⏳
Www.ganpatjithakor.in

6 Sept 2015

मोदी जी शिक्षक दिन का संवाद

[9/4, 12 🌅Teacher Day special
👳✌छात्रों fके मजेदार सवालों और प्रधान हां बच्चों को संबोधित किया, वहीं दिल्ली और दूसरे राज्यों के छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। उनसे पूछे गए सभी सवाल और उसके जवाब....

1.सबसे कम उम्र में ऐवरेस्ट पर चढ़ने वाली मलावात पूर्णा (निजामाबाद, तेलंगाना) का सवाल: आपके जीवन पर किसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहा है?

नरेंद्र मोदी: जीवन किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं बनता है। अगर हम अच्छी चीजों को ग्रहण करने वाले होते हैं, तो हर जगह सीखते हैं। कई बार सफर के दौरान रेल के डिब्बे में भी कुछ न कुछ सीखते हैं। मेरे जीवन में भी शिक्षकों, मां और कई लोगों को प्रभाव रहा। बाद में स्वामी विवेकानंद को पढ़ने का मौका मिला। मुझे लगता है कि उनका प्रभाव काफी अधिक रहा।

2.इंग्लिश ओलिंपियाड में टॉप करने वाली शैली किपजेन ( मणिपुर) का सवाल: सफल नेता बनने के लिए क्या गुण हो? राजनीति में आने के लिए क्या करूं?

नरेंद्र मोदी: दुर्भाग्य से राजनीति आज बदनाम हो गई है। राजनीति में भी प्रतिभाशाली लोगों की जरूरत है। इसके लिए लीडरशिप का गुण होना चाहिए। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि हम नेता क्यों बनना चाहते हैं। सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए या समाज में बदलाव लाने के लिए।

3.जूनियर मास्टरशेफ का खिताब जीतने वाले सार्थक भारद्वाज (देहरादून, उत्तराखंड) का सवाल: डिजिटल इंडिया बहुत अच्छा कार्यक्रम है, लेकिन भारत में कई जगहों पर बिजली तक नहीं है, यह कैसे सफल होगा?

नरेंद्र मोदी: हमारे देश में 18 हजार गावों में बिजली नहीं है। मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन गांवों में एक हजार दिनों में बिजली चाहिए। दूसरी बात, डिजिटल क्रियाकलापों के लिए बिजली जरूरी नहीं है। सोलर एनर्जी विकल्प है और मोबाइल से भी यह भी संभव है। इसलिए बिजली कभी रुकावट नहीं बनेगी। मेरी कोशिश है कि 2022 तक सभी घरों को 24 घंटे बिजली मिले।

4.स्पेशल ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली सोनिया येलप्पा पाटिल (पणजी, गोवा) का सवाल: आपको कौन-सा खेल पसंद है?

नरेंद्र मोदी: लड़कियां खेल में आगे बढ़ती हैं, तो इसमें मां का खास योगदान होता है। मैं उनके टीचर को विशेष रूप से बधाई देता हूं, जिन्होंने सोनिया को आगे बढ़ाना के लिए कितना कुछ किया होगा। राजनीति वाले क्या खेलते हैं सबको पता है। बचपन में कबड्डी, खो-खो खेलता था और गांव में होने की वजह से तलाब में कपड़े धोने जाता था तो तैरना आ गया और बाद में तैराकी में आनंद आने लगा।

5.वेस्ट मैनेजमेंट पर ऐप बनाने वाली बेंगलुरु की 5 लड़कियों का पेंटागन ग्रुप का सवाल: स्वच्छ भारत की क्या चुनौतियां हैं?

नरेंद्र मोदी: स्वच्छ भारत अभियान हमारे स्वभाव से जुड़ा है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिस पर किसी ने सवाल नहीं उठाया है। इस अभियान का सबने समर्थन किया है। वेस्ट मैनेजमेंट आज बहुत बड़ा उद्योग बन रहा है और हम इसे लेकर कई योजनाएं चला रहे हैं।

6.विज्ञान कांग्रेस में असाधारण माने गए अनमोल काबरा (पटना, बिहार) का सवाल: तीन घंटे की प्रतियोगी परीक्षा में टॉप करना आज की शिक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बन गया है। आप इस पर क्या कहना चाहते हैं?

नरेंद्र मोदी: यह बात सही है कि हमारे यहां मां-बाप का एक स्वभाव होता है कि जो वे खुद न कर पाए चाहते हैं कि उनके बच्चे वह हासिल करें। मैं इस संबंध में एक छोटा-सा बदलाव लाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने शिक्षा विभाग से कहा है कि स्कूलों को चरित्र प्रमाण पत्र के बजाय अभिरुचि प्रमाण पत्र देना चाहिए, जिसे हर तीन महीने अपडेट किया जाना चाहिए। इसे छात्र के दोस्तों और शिक्षकों आदि द्वारा लगातार दिए गए फीडबैक के आधार पर तैयार किया जाना चाहिए।

7.क्लाउड कम्प्यूटिंग में सराहनीय काम करने वाली के. विलासिनी ( तमिलनाडु) का सवाल: मैं देश सेवा के लिए क्या करूं?

नरेंद्र मोदी: तुम जो अभी कर रही हो, वह भी देश की सेवा है। लोग मानते हैं कि देश की सेवा सिर्फ फौज और राजनीति जैसे क्षेत्रों में जाकर की जा सकती है। आप खाना बर्बाद नहीं करते हैं, तो यह भी देश सेवा है। करोड़ों लोगों द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे काम भी देश सेवा है।
8. ई-वेस्ट प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे आत्मिक अजॉय (बेंगलुरु, कर्नाटक) का सवाल: आज युवा शिक्षक बनने में रुचि क्यों नहीं ले रहे हैं? इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?

नरेंद्र मोदी: ऐसा नहीं है कि देश में अच्छे शिक्षक नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि जीवन में जिन्होंने विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है, वे सप्ताह में एक घंटा या साल में 100 घंटे क्लास में बच्चों के साथ बिताएं। मैं चाहूंगा कि जो लोग मेरे विचार सुन रहे हैं, वे इस दिशा में पहले करें।

9. शराब मुक्ति के क्षेत्र में काम करने वाली अंशिका मिन्ज (बोकारो, झारखंड) का सवाल: किसी विद्यार्थी के सफलता का क्या मंत्र हो सकते हैं?

नरेंद्र मोदी: सफलता का कोई मंत्र नहीं हो सकता है। बस ठान लेना चाहिए कि विफल नहीं होंगे। दिक्कत यह होती है कि लोग एक-आध बार विफल हो जाते हैं तो उसे अपने सपनों की कब्रिस्तान बना लेते हैं। हर विफलता को सफलता के लिए सीख के तौर पर लेना चाहिए।

10.वनस्पति पर खोज करने वाली राबिया नज़ीर (श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर) का सवाल: छात्र के रूप में आपको कौन-सी बात उत्साहित करती थी, क्लास या क्लास से बाहर?

नरेंद्र मोदी: मैं पढ़ने में बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन चीजों को मैं बारीकी से देखता था। क्लास रूम में हमें प्राथमिकता तय करने में मदद मिलती है और उससे कई बार आगे बढ़ने में सहायता होती है।

11.दिल्ली की छात्रा रिकी का सवाल: आपने अपनी कविताओं का संग्रह लिखा है। इस क्षेत्र में आपकी रुचि कैसे विकसित हुई?

नरेंद्र मोदी: हर किसी के अंदर कविता का वास होता है। मेरी रचना कविता के पैमाने पर फिट हो, ऐसा मैं नहीं मानता। जो भावनाएं आती थीं, उन्हें कागज पर व्यक्त कर देता था।

12.दिल्ली की छात्रा श्रेया सिंह का सवाल: देखा है कि आप बिना लिखा हुआ भाषण देते हैं। यह कला आपने कैसे विकसित की?

नरेंद्र मोदी: पहला, अच्छा भाषण देने के लिए अच्छा श्रोता होना जरूरी है। दूसरी बात, यह चिंता मत कीजिए कि आपकी बात पर और लोग क्या कहेंगे। तीसरा, नोट बनाने की आदत होनी चाहिए। जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उसे रोचक ढंग से कहें ताकि सुनने वाले लोगों को ध्यान न भटके।

13.दिल्ली की छात्रा अनामिका दुबे का सवाल: आजकल विद्यार्थियों पर इंजिनियर या डॉक्टर बनने का बहुत दबाव रहता है। अभिभावकों को कैसे समझाया जाए? अगर आप पर भी ऐसा दबाव होता तो देश को इतना अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल पाता?

नरेंद्र मोदी: मैं ऐसी स्थिति में नहीं था। मैं तो क्लर्क बन जाता तो भी मेरे परिवार में उत्सव का माहौल होता। ऐसे में डॉक्टर-इंजिनियर का सपना देखना तो संभव नहीं था, लेकिन मैं इससे सहमत हूं कि माता-पिता को अपने बच्चों पर अपनी इच्छा नहीं थोपनी चाहिए और मैं आपके माता-पिता को भी यहां से संदेश देना चाहता हूं कि वे आपके साथ ऐसा न करें।

14. जवाहर नवोदय विद्यालय की पूजा शर्मा का सवाला: विश्व योग दिवस का विचार आपके मन में कैसे आया?

नरेंद्र मोदी: जब मैं मुख्यमंत्री भी नहीं था, तो एक बार ऑस्ट्रेलिया गया था और वहां हर कोई मेरे से योग के बारे में सवाल कर रहा था। मैंने बाद में कई बार इसका प्रस्ताव रखा, लेकिन कोई सुनता नहीं था। बाद में जब मुझे मौका मिला तो मैंने संयुक्त राष्ट्र संघ में इसका प्रस्ताव रखा। 21 जून के दिन का प्रस्ता l♍🙏The End 🙏♍

1 Aug 2015

मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन)

#*मंगलयान •मंगलयान, (मार्स ऑर्बिटर मिशन), भारत का प्रथम मंगल अभियान है। वस्तुत: यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक महत्वाकांक्षी अन्तरिक्ष परियोजना है। •मंगलयान परियोजना के अन्तर्गत 5 नवम्बर 2013 को 2 बजकर 38 मिनट पर मंगल ग्रह की परिक्रमा करने हेतु छोड़ा गया एक उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसऍलवी) सी-25 के द्वारा सफलतापूर्वक छोड़ा गया। इसके साथ ही भारत भी अब उन देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने मंगल पर अपने यान भेजे हैं। वैसे अब तक मंगल को जानने के लिये शुरू किये गये दो तिहाई अभियान असफल भी रहे हैं परन्तु 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुँचने के साथ ही भारत विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश बन गया है। •इसके अतिरिक्त ये मंगल पर भेजा गया सबसे सस्ता मिशन भी है । •ऑर्बिटर अपने उपकरणों के साथ कम-से-कम 6 माह तक कक्षा में दीर्घ वृत्ताकार पथ पर मंगल की परिक्रमा करता रहेगा तथा आंकड़े व तस्वीरें पृथ्वी पर भेजेगा। •प्रतिष्ठित 'टाइम' पत्रिका ने मंगलयान को 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया।

19 Jul 2015

jay swaminarayan સ્વામિનારાયણ ભગવાનનું જીવન ચરિત્ર વૃતાંત ઇન ગુજરાતી

17 Jul 2015

मोटापा कम करे :_

कमर और पेट का ये बढ़ता साइज कई बीमारियों का कारण बन सकता है....!
* आपका लगातार वजन बढ़ रहा है तो सावधान हो जाइए।
* आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे छोटे-छोटे नुस्खे, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए वजन को नियंत्रित कर सकते हैं:--
* पुदीने की ताजी हरी पत्तियों की चटनी बनाकर चपाती के साथ खाएं। पुदीने वाली चाय पीने से भी वजन नियंत्रण में रहता है।
* आधा चम्मच सौंफ को एक कप खौलते पानी में डाल दें। 10 मिनट तक इसे ढककर रखें। ठंडा होने पर इस पानी को पिएं। ऐसा तीन माह तक लगातार करने से वजन कम होने लगता है।
* पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
* दही का खाने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें।
* छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।
* ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं।
* केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाय गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।
* सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है।
* आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं।‪#‎कमर‬ एकदम पतली हो जाएगी।
* मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
* लटजीरा या चिरचिटा के बीजों को एकत्र कर लें। किसी मिट्टी के बर्तन में हल्की आंच पर भूनकर पीस लें। एक-एक चम्मच दिन में दो बार फांकी लें, बहुत फायदा होगा।
* दो बड़े चम्मच मूली के रस में शहद मिलाकर बराबर मात्रा में पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से 1 माह के बाद ‪#‎मोटापा‬ कम होने लगेगा।
* मालती की जड़ को पीसकर शहद मिलाकर खाएं और छाछ पिएं। प्रसव के बाद होने वाले मोटापे में यह रामबाण की तरह काम करता हैै।
* खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा।
* रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।
* गुग्गुल गोंद को दिन मे दो बार पानी में घोलकर या हल्का गुनगुना कर सेवन करने से‪#‎वजन‬ कम करने में मदद मिलती है।
* हरड़ और बहेड़ा का चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण 50 ग्राम परवल के जूस (1 गिलास) के साथ मिलाकर रोज लें, वजन तेजी से कम होने लगेगा।
* करेले की सब्जी खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। सहजन के नियमित सेवन से भी वजन नियंत्रित रहता है।
* सौंठ, दालचीनी की छाल और काली मिर्च (3 -3 ग्राम) पीसकर चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट और रात सोने से पहले पानी से इस चूर्ण को लें, #मोटापा कम होने लगेगा।

गंजापन दूर करने के सरल उपचार.

गंजापन दूर करने के सरल उपचार. : How to fight against baldness?
गंजापन एक आम समस्या बन गई है,चाहे महिला हो या पुरुष, ये समस्या दोनों को हो सकती हैं. गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं. जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते हैं तो नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर वे पहले के बाल से अधिक पतले या कमजोर उगते हैं. ऐसे में आगे जाकर गंजे होने की संभावना अधिक हो जाती है.।
कारण--
बालों का गिरना या झड़ना एक गंभीर समस्या है. बालों के झड़ने अथवा गंजेपन के कई कारण है जैसे बालों की जड़ों का कमजोर हो जाना, पिट्यूटरी ग्लैंड(पियूस ग्रंथि) में हार्मोन्स की कमी, सिर पर रुसी की अधिकता, बालों की जड़ों में पोषक तत्वों की कमी, क्रोध, शोक, चिंता, अधिक मानसिक परिश्रम, अधिक गरम भोजन, सिर में बढ़ती गर्मी, भोजन में विटामिंस मिनिरल्स, रेशा एवं आभ्यंतर रस हार्मोन्स की कमी, लगातार सिर दर्द रहने से रक्त संचार में कमी, भोजन का सही ढंग से न पचना, सिर के स्नायुओं में प्राण प्रवाह की कमी.
गंजेपन की चिकित्सा--
हमारे भोजन में कतिपय ऐसे मिनरल्स पाये जाते हैं जिनका गंजापन विरोधी प्रभाव होता है।
यहां हम ऐसे ही भोजन तत्वों का विवरण प्रस्तुत करते हैं--
सबसे महत्वपूर्ण तत्व जो गंजापन दूर कर सकते हैं वे हैं- जिंक,कापर ,लोह तत्व और सिलिका.
जिंक में गंजापन नष्ट करने वाले तत्व पाये जाते हैं। केले,अंजीर,बेंगन ,आलू और स्ट्राबेरी में जिंक की संतोषप्रद मात्रा निहित होती है।
कापर तत्व हमारे इम्युन सिस्टम को को मजबूत करते हुए बालों की सुरक्षा करता है। रक्त में हेमोग्लोबिन की वृद्धि के लिये कापर सहायता करता है। दालें,सोयाबीन और वालनट आदि में कापर तत्व पाया जाता है।
लोह तत्व बालों की सुरक्षा और पोषण के लिये आवश्यक है। मटर,गाजर, चिकोरी, ककडी, और पालक में पर्याप्त आयरन होता है। अपने भोजन में इन्हें शामिल करना उचित है।
सिलिका तत्व चावल और आम में मौजूद रहता है।
गंजापन में उपयोगी अन्य उपचार-
- उड़द की दाल को उबाल कर पीस लें। रात को सोते समय इस पिट्ठी का लेप सिर पर कुछ दिनों तक करते रहने से गंजापन समाप्त हो जाता है।
मैथी का प्रयोग--
मेथी को पूरी रात भिगो दें और सुबह उसे गाढ़ी दही में मिला कर अपने बालों और जड़ो में लगाएं। उसके बाद बालों को धो लें इससे रुसी और सिर की त्‍वचा में जो भी समस्‍या होगी वह दूर हो जाएगी।मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ो को प्रोषण पहुंचाता है और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। इसके प्रयोग से सूखे और डैमेज बाल भी ठीक हो जाते हैं।
हरा धनिया
हरे धनिए का लेप जिस स्थान पर बाल उड़ गए हैं, वहां करने से बाल उगने लगते हैं.।
अन्य उपयोगी उपचार-
थोड़ी सी मुलहठी को दूध में पीसकर, फिर उसमें चुटकी भर केसर डाल कर उसका पेस्ट बनाकर सोते समय सिर में लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है.
केले का गूदा निकालकर उसे निंबू के रस में मिलाकर गंजवाले स्थान पर लगाने से बालों के उडने की समस्या में लाभ होता है।
अनार के पती पीसकर गंज-स्थल पर लगाने से गंज का निवारण होता है।
प्याज काटकर दो भाग करें। आधे प्याज को गंज वाले भाग पर ५ मिनिट रोज रगडें। फिर शहद लगाएं| बाल आने लगेंगे।
गाजर भी बालों की समस्या में बहुत हितकारी है| गाजर को उबालें फिर पीसकर पेस्ट बनालें| यह पेस्ट बालों और गंज की जगह ३० मिनिट तक लगी रहने दें और फिर धो लें| इससे बालों के झड़ने पर रोक लगती है और नए बाल उगने लगते हैं|

२-३ आलू का रस निकालें| इस रस को सेव के रस के साथ मिलाएं| अब इस घोल में अंडे की जर्दी और थोड़ा सा शहद मिलाएं| | इस घोल को नहाने के ३० मिनिट पाहिले सर पर लगाएं| इस प्रयोग से बालों की चमक और लम्बाई बढ़ती है| नए बाल को उगने का प्रोत्साहन मिलता है|
नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनालें ,इसे भली प्रकार बालों में लगाएं ,सूखने पर बाल धोलें| इस उपचार से बाल झडना बंद हो जाते हैं |
बेसन मिला दूध या दही से बाल धोएँ| उपकारी उपाय है|
कच्चे पपीते का पेस्ट सर में १० मिनिट लगाएं फिर धोलें| बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) का ईलाज भी हो जाएगा |
बालो के रोग -
पुरुषों में बालों के झड़ने की समस्या को एण्ड्रोजन एलोपेशिया कहते है।
यह अनुवांशिक कारणों से होता है और कई पुश्तें इसकी चपेट में आती हैं।
बाल झड़ने के पीछे हो सकते हैं कई अन्य कारण।
पुरुषों में बालों का झडना सामान्य समस्या है
इसे एण्ड्रोजन एलोपेशिया कहते है। यह ज्यादातर आनुवांशिक कारणों से होता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों में चलता है। पुरुषों के चालीस वर्ष की आयु के आसपास बाल झड़ना शुरू हो जाता है। लेकिन, कई लोगों में यह समस्या इससे पहले भी शुरू हो जाती है।
बालों का पतला होना और बाल गिरना आम समस्या है। पुरुषों में बाल झड़ने का कारण है आहार में विटामिन 'बी' और फोलिक एसिड की कमी, अपर्याप्त पोषण जो की तनाव, उत्तेजना और अचानक किसी सदमे से बढ़ जाता है। बाल झड़ना भी लंबी बीमारी की वजह से हो सकता है। टायफाइड, सिफलिस, लंबे समय से हुई सर्दी, इन्फ्लुएंजा और अनीमिया जैसे रोग बाल झड़ने के कारण हो सकते हैं|
बालों के झड़ने लिए घरेलू उपचार-
एक कप सरसों के तेल को गर्म करे और इसमें चार टेबल स्पून हिना ( मेहंदी ) की पत्तियां मिलाएं। इस मिश्रण को छानकर बोतल में रख दें। अपने गंजे धब्बों को इस घरेलू उपचार के साथ रोजाना मालिश करें।
.सिर के जिस हिस्से में बाल उड़ गए हों वहां प्याज की लेई से घिसे जब तक की यह लाल न हो जाए और इसके बाद शहद लगाएं।
अपने सिर पर शहद और अंडे के योक के मिश्रण से मालिश करे। और फिर इसको आधे घंटे के लिए छोड़ दे
इसके बाद इसे धो लें।
5 टेबल स्पून दही में एक चम्मच नींबू का रस और 2 टेबल स्पून काले चने का पाउडर मिलायें। इस मिश्रण
को एक घंटे तक सिर पर लगाकर रखें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
पुरुषों में बाल झडना रोकने के लिए अपने आहार में अतिरिक्त खनिज पदार्थ शामिल कीजिए। जैसे
कैल्शियम, मैग्नीशियम, और जिंक साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खायें। <!-- तनाव और उत्तेजना कम करने के लिए ध्यान और योग करें और गीले बालों पर कंघी करने से बचें।