29 Jan 2015

General knowledge

📗  Education  gruop  📗

👉  Very  very  important  Language  subject  for  Tet 1 & 2  Tat  Htat  Exams.

👉  हिन्दी वर्णमाला में स्वरो की कुल संख्या कितनी है ?
(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 13
  Right ans.B

👉  हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनो की कुल संख्या कितनी होती है ?
(A) 34
(B) 30
(C) 32
(D) 33
  Right ans.D

👉  निम्नलिखित मे से अन्तःस्थ व्यंजन कौनसे है?
(A) य र ल व
(B) त थ द न
(C) च छ ज झ
(D) श स ह ष
  Right ans.A

👉  निम्नलिखित मे से ऊष्म व्यंजन कौनसे  है ?
(A) श ष स ह
(B) य र ल व
(C) क्ष त्र ज्ञ
(D) ट ड़ ढ
  Right ans.A

👉  निम्नलिखित मे से द्विगुण व्यंजन कौनसे  है?
(A) ड़  ढ़
(B) श ष
(C) य व
(D) इनमें से कोई नही
  Right ans.A

👉  'क्ष' वर्ण किसके योग से बना है ?
(A) क्‌ + ष
(B) क्‌ + छ
(C) क्‌ + च
(D) क्‌ + श
  Right ans.A

👉  'त्र' वर्ण किसके योग से बना है ?
(A) क्‌ + ष
(B) त्‌ + र
(C) त्‌ + ष
(D) क्‌ + श
  Right ans.B

👉  'ज्ञ' वर्ण किसके योग से बना है?
(A) ज्‌ + ञ
(B) ज्‌ + अ
(C) ज्‌ + ण
(D) ज + ञ
  Right ans.A

👉  निम्न मे से कंठ्‌य ध्वनि कौनसी है ?
(A) क, ख
(B) य, र
(C) च, ज
(D) ट, ण
  Right ans.A

👉  स्थान के आधार पर बताइये की मूर्धन्य व्यंजन कौन से है ?
(A) ज, झ
(B) ग, घ
(C) ड, ढ
(D) प, फ
  Right ans.C

👉  निम्न मे से अल्प प्राण वर्ण कौनसे है ?
(A) अ, आ
(B) क, ग
(C) थ, ध
(D) फ, भ
  Right ans.B

👉  निम्न मे से महाप्राण वर्ण कौन से है ?
(A) क, ग
(B) थ, ध
(C) च, ज
(D) प, ब
  Right ans.B

👉  य, र, ल, व - किस वर्ग के व्यंजन है ?
(A) ऊष्म
(B) तालव्य
(C) अन्तःस्थ
(D) ओष्ठ्‌य
  Right ans.C

👉  तालव्य व्यंजन कौनसे है ?
(A) च, छ, ज, झ
(B) त, थ, द, ध
(C) ट, ठ, ड़, ढ
(D) प, फ, ब, भ
  Right ans.A

👉  अनुनासिक व्यंजन कौनसे होते है ?
(A) वर्ग के प्रथमाक्षर
(B) वर्ग के तृतीयाक्षर
(C) वर्ग के चतुर्थाक्षर
(D) वर्ग के पंचमाक्षर
  Right ans.D

🌺VITAMIN NAME ------ CHEMICAL NAME🌺

🌺Vitamin A - Retinol

🌺Vitamin B1 - Thiamine

🌺Vitamin B2 - Riboflavin

🌺Vitamin B3 - Niacin

🌺Vitamin B5 - Pantothenic acid

🌺Vitamin B7 - Biotin

🌺Vitamin B9 - Folic acid

🌺Vitamin B12 - Cyanocobalamin

🌺Vitamin C - Ascorbic acid

🌺Vitamin D - Calciferol

🌺Vitamin E - Tocoferol

🌺Vitamin K - Phylloquinone and Menaquinones

1. एक भारतीय नोट पर 17 भाषाएँ लिखी होती हैं।

2. कपालेश्वर महादेव मन्दिर शिव जी का एक मात्र मन्दिर है जहाँ उनके साथ नन्दी नहीं हैं।

3. भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ शेर और चीता दोनों पाये जाते हैं।

4. भारत का राष्ट्रगान सब्से पहले इंग्लैंड मे सन 1911 मे गाया गया था।

5. कम्बोडिया मे विश्व का सबसे बड़ा मन्दिर अंकोरवाट मन्दिर है।

6. आई. ए. एस. पास करने वाले प्रथम भारतीय सत्येन्द्र नाथ टैगोर थे, जो गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के भाई थे।

7. पोलर भालू एक घन्टे में 25 मील तक दौड़ते हैं, और 6 फ़ीट तक कूद सकते हैं।

8. एक सैलफ़िश 109 किमी० प्रति घन्टे की रफ़्तार से तैर सकती है, अतः यह सबसे तेज़ तैरने वाला जीव है।

9...सन 1885 सबसे पहली मोटर-कार का निर्माण कार्ल बेन्ज़ (जर्मनी) ने किया था

खुद जाने और शेयर भी करें ....
भारत का राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा
भारत का राष्ट्रीय गान - जन-गन-मन
भारत का राष्ट्रीय गीत - वन्दे मातरम्
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह - अशोक स्तम्भ
भारत का राष्ट्रीय पंचांग - शक संवत
भारत का राष्ट्रीय वाक्य - सत्यमेव जयते
भारत की राष्ट्रीयता - भारतीयता
भारत की राष्ट्र भाषा - हिंदी
भारत की राष्ट्रीय लिपि - देव नागरी
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत - हिंद देश
का प्यारा झंडा
भारत का राष्ट्रीय नारा - श्रमेव जयते
भारत की राष्ट्रीय विदेशनीति -गुट निरपेक्ष
भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार - भारत रत्न
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र - श्वेत पत्र
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा - रूपया
भारत की राष्ट्रीय नदी - गंगा
भारत का राष्ट्रीय पक्षी - मोर
भारत का राष्ट्रीय पशु - बाघ
भारत का राष्ट्रीय फूल - कमल
भारत का राष्ट्रीय फल - आम
भारत की राष्ट्रीय योजना - पञ्च वर्षीय योजना
भारत का राष्ट्रीय खेल - हॉकी
भारत की राष्ट्रीय मिठाई - जलेबी
भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)

प्रमुख व्यक्ति एवं उनके गुरु

स्वामी विवेकानन्द - रामकृष्ण परमहंस

स्वामी दयानन्द सरस्वती - स्वामी बृजानन्द

चन्द्रगुप्त मौर्य - चाणक्य

सिकन्दर महान - अरस्तू

अरस्तू - प्लूटो

प्लूटो - सुकारात

महात्मा गांधी - गोपाल कृष्ण गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले- एम. जी. रानाडे

सुभासचन्द्र बोस - चित्तरंजन दास

शिवाजी - दादाजीकोण्डदेव

बिरसा मुण्डा - आनन्द पाण्डेय

🎈🎈🎈 कृषि 🎈🎈🎈
〰🍁〰🍁〰🍁〰🍁〰

🌀● रबी की फसलों की बुआई कब की जाती है
▪👉 अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर

🌀● रबी की फसलों में कौन-सी फसलें आती हैं
▪👉 गेहूँ, जौ, चना मटर, सरसों व आलू आदि

🌀● खरीफ की फसलों की बुआई कब की जाती है
▪👉 जून-जुलाई

🌀● खरीफ की फसलों में कौन-सी फसलें आती हैं
▪👉 ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूँगफली, अरहर आदि

🌀● जायद की फसलों को कब पैदा किया जाता है
▪👉 मार्च से जुलाई के मध्य

🌀● जायद की फसलों में कौन-सी फसलें आती है
▪👉 तरबूज, खरबूज, ककड़ी तथा पशुचारा

🌀● व्यापारिक या नकदी फसलें कौन-सी होती हैं
▪👉 कपास, गन्ना, तिलहन, चाय, जूट तथा तंबाकू

🌀● भारत में सर्वाधिक मात्रा में खाद्यान्न का उत्पादन होता है
▪👉 चावल

🌀● देश में कृषि के अंतर्गत किस तरह के उर्वरकों का सर्वाधिक उपयोग होता है
▪👉 नाइट्रोजनी

🌀● विश्व में मसलों के सबसे बड़े उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यात्क होने का गौरव किस देश को प्राप्त है
▪👉 भारत

🌀● रबड़ के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
▪👉 चौथा

🌀● रबड़ की प्रति हेक्टेयर उत्पादक में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
▪👉 पहला

🌀● हरित क्रांति से किस फसल के उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि हुई
▪👉 गेहूँ

🌀● अंगूर की प्रति हेक्टेयर उपज में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
▪👉 पहला

🌀● मोटे अनाज के अंतर्गत कौन-सी फसलें आती हैं
▪👉 बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का तथा जौ

🌀● कृषि के अंतर्गत ट्रैक्टर्स के उपयोग की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
▪👉 चौथा

🌀● काली चाय का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश कौन-सा है
▪👉 भारत

🌀● भारत का विश्व दुग्ध उत्पादन में कौन-सा स्थान है
▪👉 पहला

🌀● कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है
▪👉 दूसरा

🌀● कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में कौन-सा देश पहले स्थान पर है
▪👉 ब्राजील

🌀● अंडों के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
▪👉 तीसरा

🌀● विश्व का सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक देश कौन-सा है
▪👉 भारत

🌀● ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम कब शुरू किया गया
▪👉 1970

🌀● ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम किसके उत्पादन में बढ़ोतरी से संबंधित है
▪👉 दूध

🌀● ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम के सूत्रधार कौन थे
▪👉 डॉ. वर्गीज कूरियन

🌀● विश्व में समुद्री मत्स्य उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है
▪👉 छठा

🌀● विश्व में अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है
▪👉 दूसरा

🌀● मोती देने वाली मछलियाँ कहाँ पकड़ी जाती हैं
▪👉 मन्नार की खाड़ी

🌀● सर्वाधिक समुद्री मछलियाँ किस राज्य में पकड़ी जाती हैं
▪👉 गुजरात

🌀● ताजे पानी की सर्वाधिक मछलियाँ किस राज्य में पकड़ी जाती है
▪👉 पश्चिम बंगाल

🌀● कुल मछली उत्पादन में कौन-सा राज्य पहले स्थान पर है
▪👉 पश्चिम बंगाल

🌀● श्वेत क्रांति किससे संबंधित है
▪👉 दूग्ध उत्पादन से

🌀● पीली क्रांति किससे संबंधित है
▪👉 तिलहन उत्पादन

🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠🅾💠

भारतीय हरित क्रांति के जनक के
रूप में जाना जाता है कौन?
-- एम एस स्वामीनाथन

भारतीय प्लास्टिक सर्जरी के पिता के रूप में जाना जाता है ?
- सुश्रुत

आयुर्वेद का पिता कौन है?
- चरक

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के
जनक के रूप में जाना जाता है कौन? - डॉ विक्रम साराभाई

भारतीय मिसाइल कार्यक्रम के
जनक के रूप में जाना जाता है कौन?
-- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

भारतीय परमाणु बम के जनक के रूप
में जाना जाता है कौन?
-- राजा रमन्ना

क्रेस्कोग्राफ आविष्कार कौन?
- जगदीश चंद्र बोस

योग के पिता के रूप में
जाना जाता है कौन? पतंजलि

भारतीय वैज्ञानिक भारत के
थॉमस अल्वा एडीसन के रूप में
जाना जाता है? - जी डी

श्वेत क्रांति के जनक के रूप में
जाना जाता है कौन? - वर्गीज कुरियन

××××××××××××××××××××××××××z
💐महान हस्तियों का जन्म💐
Jan...

12-1-1863 स्वामी विवेकानंद
28-1-1865 लाला लजपतराय
1-1-1894 जगदीश चंद्र बोंज
23-1-1897 सुभाष चंद्र बोंज
13-1-1949 राकेश शर्मा
20-1-1900 जनरल के.ऍम.    करिअप्पा
------------------------------------------
Feb...

18-2-1486 महाप्रभु चेतन्य
18-2-1836 रामकुष्ण परमहंस
13-2-1879 सरोजिनी नायडु
29-2-1896 मोरारजी देसाइ
------------------------------------------
March...

23-3-1910 डॉ. राममनोहर लोहिया
------------------------------------------
April...

15-4-1469 गुरु नानक देवजी
14-4-1563 गुरु अर्जुन देवजी
14-4-1891 डॉ.भीमराव                   आंबेडकर
------------------------------------------
May...

5-5-1479   गुरु अमरदास
31-5-1539 महाराणा प्रताप
6-5-1861   मोतीलाल नेहरु
7-5-1861   रविन्द्रनाथ टेगोर
9-5-1866   गोपालकृष्ण गोखले
24-5-1907 महादेवी वर्मा
2-5-1921   सत्यजित राय
------------------------------------------
Jun...

26-6-1838 बंकिमचंद्र चट्टो         पाध्याय
------------------------------------------
July...

23-7-1856 लोकमान्य तिलक
31-7-1880 प्रेमचंद मुनशी
29-7-1904 जे. आर. डी. टाटा
------------------------------------------
Aug...

27-8-1910  मधर टेरेसा
29-8-1905  ध्यानचंद
------------------------------------------
Sept...

26-9-1820 ईश्वरचंद्र           विद्यासागर
4-9-1825  दादाभाई नवरोजी
10-9-1887 गोविंद वल्लभ पंत
5-9-1888  डॉ. राधाकृष्ण
11-9-1895 विनोबा भावे
27-9-1907 भगतसिंह
15-9-1861 ऍम.विश्वसरेइया
15-9-1876 शरदचंद्र चटोपाध्याय
------------------------------------------
Oct...

1-10-1847 डॉ. ऐनी.बेसन्ट
2-10-1869 महात्मा गांधीजी
22-10-1873 स्वामी रामतीर्थ
31-10-1875 सरदार वल्लभभाई पटेल
31-10-1889 आचार्य नरेन्द्रदवे
11-10-1902 जयप्रकाश नारायण
30-10-1909 डॉ. होमी भाभा
19-10-1920 पांडुरंग शास्त्रीजी
आठवले पु. दादा
------------------------------------------
Nove...

13-11-1780 महाराणा रणजीतसिंह
4-11-1845 वासुदेव बळवंत फडके
7-11-1858 बिपिनचंद्र पाल
30-11-1858 जगदीशचंद्र बोज
5-11-1870 देशबंधु चितरंजनदास
4-11-1889 जमनालाल बजाज
19-11-1917 श्रीमती इंदिरागांधी
23-11-1926 श्री सत्यसाई बाबा
4-11-1939 शकुंतलादेवी
------------------------------------------
Des...

9-12-1484 महाकवि सूरदास
25-12-1861 मदनमोहन मालविया
27-12-1869 ठक्कर बापा
7-12-1879 चक्रवर्ती राजगोपालचारी
3-12-1884 डॉ. राजेन्द्रप्रसाद
30-12-1887 कनैयालालमुनशी
11-12-1931 राजेन्द्रकुमार जेन ओसो रजनीश
22-12-1887 रामानुजम

WwWwwwwwwwwwwwwwwwwwwwww

Current gk january 2015
🔶 ऑस्ट्रेलिया का वह गोल्फर जिसका 29 जनवरी 2015 को निधन हो गया -
केल्विन डेविड जार्ज नागले

🔶भारतीयों विदेश सेवा का वह अधिकारी जिसे विदेश सचिव नियुक्त
किया गया - एस. जयशंकर

🔶• वह देश जो वर्ष 2014 में इस्पात उत्पादन में
विश्व में प्रथम स्थान पर रहा -चीन

🔶• विश्व में इस्पात उत्पादन में भारत का कौन
सा स्थान रहा - चौथा

🔶• वह हॉकी ओलंपियन जिसका 28
जनवरी 2015 को निधन हो गया -
जसवंत सिंह राजपूत

🔶• वह पहला भारतीय जिसे भारत में
वोडाफोन का मुख्य
कार्यकारीअधिकारी(सीईओ)
नियुक्त किया गया - सुनील सूद

🔶• भारत का वह कार्टूनिस्ट जिसका पुणे में 26
जनवरी 2015 को निधन हो गया -
आरके लक्ष्मण

🔶• वह सुंदरी जिसे वर्ष 2014 का मिस
यूनीवर्स चुना गया - पॉलिना वेगा

🔶• वह शहर जहां गन फॉर ग्लोरी शूटिंग
चैंपियनशिप -2015 का आयोजन किया गया -पुणे

🔶• वह राजनीतिक विचारक एवं लेखक
जिसका नई दिल्ली में निधन हो गया -
रजनी कोठारी

🔶• वह फिल्म निर्माता जिसको केन्द्रीय
फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का अध्यक्ष
नियुक्त किया गया -पहलाज निहलानी

🔶• वह स्वतंत्रता सेनानी एवं कई राज्यों में रह चुके पूर्व राज्यपाल जिसका नई
दिल्ली में जनवरी 2015 में
निधन हो गया - रामेश्वर ठाकुर

🔶• भारत की वह
खिलाड़ी जिसने एपिया इंटरनेशनल टेनिस
टूर्नामेंट -2015 के महिला युगल का ख़िताब
जीता - सानिया मिर्जा

🔶• वह फिल्म जिसे 21वें वार्षिक लाइफ ओके
स्क्रीन अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया -
क्वीन

🔶• वह अभिनेत्री जिसे 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ
अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया - प्रियंका चोपड़ा

🔶• वह अभिनेता जिसे 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ
अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया - शाहिद कपूर
www.gujaratieducation.com

🔶• वह अभिनेत्री जिसे 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स के तहत ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से
सम्मानित किया गया - हेमा मालिनी

🔶• वह निर्देशक जिसे स्क्रीन अवार्ड्स 2015 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया - विकास बहल

🔶• संस्कृत का विद्वान जिसका चयन संस्कृत
भाषा हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार-2014 के लिए
किया गया - प्रभुनाथ द्विवेदी

🔶• वह प्रशासनिक अधिकारी जिसने संघ लोक सेवा आयोग
(यूपीएससी) की सदस्यता से
जनवरी 2015 में इस्तीफा दे दिया- एपी सिंह

🔶• वह संगीतकार और अभिनेता जिसे संगीत नाटक
अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त
किया गया - शेखर सेन

🔶• वह संस्था जिसके संस्थापक सुभाष घीसिंग का नई दिल्ली में 29 जनवरी 2015 को निधन हो गया - गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट

🔶• वह व्यक्ति जिसे जिम्नास्टिक्स फैडरेशन ऑफ
इंडिया (जीएफआई) का अध्यक्ष चुना गया - जसपाल सिंह कंधारी

🔶• वह सबसे पुराना तारा (अब तक पहचाने गए) जिसकी खोज अमेरिकी अंतरिक्ष
एजेंसी नासा ने की -‘केपलर-444’

🔶• वह राज्य सरकार जिसके द्वारा मशहूर गजल गायिका बेगम अख्तर की याद में ‘बेगम
अख्तर पुरस्कार’ देने का फैसलाकिया गया - उत्तर प्रदेश
www.gujaratieducation.com

🔶• वह आईएफएस अधिकारी जिसे सुजाता सिंह के स्थान पर भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया - एस. जयशंकर

🔶• वह अधिकारी जिसे
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया - के दुर्गा प्रसाद

🔶• ओलंपियन जसवंत सिंह राजपूत जिनका 28 जनवरी 2015 को निधन हो गया किस
खेल से सम्बंधित थे - हॉकी

🔶• वह व्यक्ति जिसने सऊदी अरब के शाह का पदभार संभाला- सलमान बिन अब्दुल
अजीज अल सौद

🔶• वह सैनिक अधिकारी जिसे ‘इंटर सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर’ का नेतृत्व करने
वालीपहलीभारतीय महिला अधिकारी बनाने का गौरव प्राप्त
हुआ- विंग कमांडर पूजा ठाकुर

🔶• वह देश जो विश्व इस्पात संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 से लगातार पांचवे वर्ष विश्व का चौथा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना रहा - भारत

🔶• अरुंधती सुब्रमण्यम
की वह कविता संग्रह जिसे जयपुर में आयोजित साहित्य महोत्सव में ‘खुशवंत सिंह
मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया - ‘व्हेन
गॉड इज़ ट्रेवलर’

🔶• वह विषय जिसे भारत ने अपने 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रखा- ‘महिला सशक्तिकरण’

🔶• वह सुंदरी जिसे वर्ष 2014 का मिस यूनीवर्स चुना गया - मिस कोलंबिया पॉलिना वेगा

🔶• वह कार्टूनिस्ट जिसका पुणे में निधन हो गया -
आरके लक्ष्मण

🔶• वह राज्य जहां देश के पहले अंतरराष्ट्रीय संगीत
संस्थान की स्थापना करने का निर्णय लिया गया - केरल

🔶• वह भारतीय समाजशास्त्री जिसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने ‘शांति-निर्माण
पैनल’ में नियुक्त किया-
सरस्वती मेनन

🔶• वह देश जहां विश्व का पहला कृत्रिम पैंक्रियाज
सफलता पूर्वक मानव शरीर में
प्रत्यारोपित किया गया -ऑस्ट्रेलिया

🔶• वह शहर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-
बेटी पढ़ाओ’ योजना एवं
‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का 22 जनवरी 2015 को शुभारंभ किया- पानीपत, हरियाणा

🔶• वह पुस्तक जो पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरीद्वारा लिखीगई -‘नाइदर ए हाक नार ए डव’

🔶• भाजपा का वह सांसद
जिसकी अध्यक्षता में भारतीय खाद्य निगम की पुनर्संरचना पर एक समिति का गठन किया- शांता कुमार

🔶• बॉलीवुड का वह अभिनेता जिसे 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड प्रदान किया गया - शाहिद कपूर

🔶• वह अधिकारी जिसे
बीएसएनल का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया - अनुपम श्रीवास्तव

🔶• वह स्वतंत्रता सेनानी एवं कई राज्यों के पूर्व राज्यपाल जिसका 15 जनवरी 2015 को निधन हो गया -
रामेश्वर ठाकुर
www.gujaratieducation.com

🔶• वह आरटीआई कार्यकर्ता जिसे 'जिराफ हीरो पुरस्कार 2015' से सम्मानित किया गया - सुभाष चंद्र अग्रवाल

🔶• वह अभिनेत्री जिसे 72वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया -
जूलियन मूर

🔶• वह प्रशासनिक अधिकारी जिसे भारत का 19वां मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया - हरिशंकर ब्रह्मा

🔶• संस्कृत भाषा का वह विद्वान जिसका चयन साहित्य अकादमी पुरस्कार-2014 के
लिए किया गया - प्रभुनाथ

🔶• वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक जिसने 14 जनवरी 2015 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष
का पदभार ग्रहण किया -एएस किरण कुमार

🔶• वह पदार्थ जो समय पूर्व प्रसव रोकने में सहायक है - ‘हैलुरोनॉन’

🔶• वह हिंदी लेखक जिसका चयन वर्ष 2014 के व्यास सम्मान हेतु किया गया - डॉ. कमल किशोर गोयनका

🔶• वह राज्य जहां देश
कीपहलीसीएनजीडेमू ट्रेन चलाई गई- रेवाड़ी से रोहतक
(हरियाणा)

🔶• वह स्वीडिश अभिनेत्री जिसका इटली में 11 जनवरी 2015 को निधन हो गया -
क्रिस्टीन अनीता मैरियन

🔶• वह राजनेता जिसने श्रीलंका के 7वें राष्ट्रपति के रूप   शपथ ली - मैत्रिपाल श्रीसेना

🔶• वह शहर जहां 102वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित किया गया - मुंबई

🔶• वह देश जिसे विश्व ब्रिज चैंपियनशिप 2015
कीमेजबानीसौंपीगई -
भारत

zZzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzZzzz

26 Jan 2015

Aaje 25 Janyuary Rashtriy Matdata din.

Aaje 25 Janyuary
Rashtriy Matdata din.

18 vrse Matdan no adhikar mle je bdha e naitik rite nibhavay j.
Matdan ma hve mote bhage EVM machine no upyog thay to janiye EVM vise.

**EVM**
*Prtham upyog=
Keral(1981)
*Kimat=5500thi
7500Rs.
*1 EVMma vdhuma vdhu 3840 mat nondhay
*10vrs sudhi deta schvay
*vdhuma vdhu 64 umedvar smavay
*nikas thay

23 Jan 2015

गुरु का महत्त्व

गुरु का महत्व

गुरु के महत्व पर संत शिरोमणि तुलसीदास ने रामचरितमानस में लिखा है – 

गुर बिनु भवनिधि तरइ न कोई। जों बिरंचि संकर सम होई।। 

भले ही कोई ब्रह्मा, शंकर के समान क्यों न हो, वह गुरु के बिना भव सागर पार नहीं कर सकता। धरती के आरंभ से ही गुरु की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया है। वेदों, उपनिषदों, पुराणों, रामायण, गीता, गुरुग्रन्थ साहिब आदि सभी धर्मग्रन्थों एवं सभी महान संतों द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया गया है। गुरु और भगवान में कोई अन्तर नहीं है। संत शिरोमणि तुलसीदास जी रामचरितमानस में लिखते हैं – 

बंदउँ गुरु पद कंज कृपा सिंधु नररूप हरि। महामोह तम पुंज जासु बचन रबिकर निकर।। 

अर्थात् गुरू मनुष्य रूप में नारायण ही हैं। मैं उनके चरण कमलों की वन्दना करता हूँ। जैसे सूर्य के निकलने पर अन्धेरा नष्ट हो जाता है, वैसे ही उनके वचनों से मोहरूपी अन्धकार का नाश हो जाता है।

किसी भी प्रकार की विद्या हो अथवा ज्ञान हो, उसे किसी दक्ष गुरु से ही सीखना चाहिए। जप, तप, यज्ञ, दान आदि में भी गुरु का दिशा निर्देशन जरूरी है कि इनकी विधि क्या है? अविधिपूर्वक किए गए सभी शुभ कर्म भी व्यर्थ ही सिद्ध होते हैं जिनका कोई उचित फल नहीं मिलता। स्वयं की अहंकार की दृष्टि से किए गए सभी उत्तम माने जाने वाले कर्म भी मनुष्य के पतन का कारण बन जाते हैं। भौतिकवाद में भी गुरू की आवश्यकता होती है। 

सबसे बड़ा तीर्थ तो गुरुदेव ही हैं जिनकी कृपा से फल अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। गुरुदेव का निवास स्थान शिष्य के लिए तीर्थ स्थल है। उनका चरणामृत ही गंगा जल है। वह मोक्ष प्रदान करने वाला है। गुरु से इन सबका फल अनायास ही मिल जाता है। ऐसी गुरु की महिमा है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस


नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897
को उड़ीसा में कटक के एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ
था। बोस के पिता का नाम 'जानकीनाथ बोस' और
माँ का नाम 'प्रभावती' था। जानकीनाथ बोस कटक शहर
के मशहूर वक़ील थे। प्रभावती और जानकीनाथ बोस की कुल
मिलाकर 14 संतानें थी, जिसमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे।
सुभाष चंद्र उनकी नौवीं संतान और पाँचवें बेटे थे। अपने
सभी भाइयों में से सुभाष को सबसे अधिक लगाव शरदचंद्र से
था।
नेताजी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कटक के रेवेंशॉव
कॉलेजिएट स्कूल में हुई। तत्पश्चात्
उनकी शिक्षा कलकत्ता के प्रेज़िडेंसी कॉलेज और
स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई, और बाद में भारतीय
प्रशासनिक सेवा (इण्डियन सिविल सर्विस)
की तैयारी के लिए उनके माता-पिता ने बोस को इंग्लैंड
के केंब्रिज विश्वविद्यालय भेज दिया। अँग्रेज़ी शासन
काल में भारतीयों के लिए सिविल सर्विस में जाना बहुत
कठिन था किंतु उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा में
चौथा स्थान प्राप्त किया।
1921 में भारत में बढ़ती राजनीतिक
गतिविधियों का समाचार पाकर बोस ने
अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और शीघ्र भारत लौट
आए। सिविल सर्विस छोड़ने के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस के साथ जुड़ गए। सुभाष चंद्र बोस
महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों से सहमत नहीं थे।
वास्तव में महात्मा गांधी उदार दल का नेतृत्व करते थे,
वहीं सुभाष चंद्र बोस जोशीले क्रांतिकारी दल के प्रिय
थे। महात्मा गाँधी और सुभाष चंद्र बोस के विचार भिन्न-
भिन्न थे लेकिन वे यह अच्छी तरह जानते थे
कि महात्मा गाँधी और उनका मक़सद एक है, यानी देश
की आज़ादी। सबसे पहले गाँधीजी को राष्ट्रपिता कह कर
नेताजी ने ही संबोधित किया था।
1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष
निर्वाचित होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय
योजना आयोग का गठन किया। यह
नीति गाँधीवादी आर्थिक विचारों के अनुकूल नहीं थी।
1939 में बोस पुन एक गाँधीवादी प्रतिद्वंदी को हराकर
विजयी हुए। गांधी ने इसे अपनी हार के रुप में लिया। उनके
अध्यक्ष चुने जाने पर गांधी जी ने कहा कि बोस की जीत
मेरी हार है और ऐसा लगने लगा कि वह कांग्रेस वर्किंग
कमिटी से त्यागपत्र दे देंगे। गाँधी जी के विरोध के चलते
इस ‘विद्रोही अध्यक्ष’ ने त्यागपत्र देने
की आवश्यकता महसूस की। गांधी के लगातार विरोध
को देखते हुए उन्होंने स्वयं कांग्रेस छोड़ दी।
इस बीच दूसरा विश्व युद्ध छिड़ गया। बोस
का मानना था कि अंग्रेजों के दुश्मनों से मिलकर
आज़ादी हासिल की जा सकती है। उनके विचारों के देखते
हुए उन्हें ब्रिटिश सरकार ने कोलकाता में नज़रबंद कर
लिया लेकिन वह अपने भतीजे शिशिर कुमार बोस
की सहायता से वहां से भाग निकले। वह अफगानिस्तान
और सोवियत संघ होते हुए जर्मनी जा पहुंचे।
सक्रिय राजनीति में आने से पहले नेताजी ने
पूरी दुनिया का भ्रमण किया। वह 1933 से 36 तक यूरोप में
रहे। यूरोप में यह दौर था हिटलर के नाजीवाद और
मुसोलिनी के फासीवाद का। नाजीवाद और
फासीवाद का निशाना इंग्लैंड था, जिसने पहले
विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी पर एकतरफा समझौते थोपे थे। वे
उसका बदला इंग्लैंड से लेना चाहते थे। भारत पर
भी अँग्रेज़ों का कब्जा था और इंग्लैंड के खिलाफ लड़ाई में
नेताजी को हिटलर और मुसोलिनी में भविष्य का मित्र
दिखाई पड़ रहा था। दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है।
उनका मानना था कि स्वतंत्रता हासिल करने के लिए
राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ कूटनीतिक और
सैन्य सहयोग की भी जरूरत पड़ती है।
सुभाष चंद्र बोस ने 1937 में अपनी सेक्रेटरी और ऑस्ट्रियन
युवती एमिली से शादी की। उन दोनों की एक
अनीता नाम की एक बेटी भी हुई जो वर्तमान में जर्मनी में
सपरिवार रहती हैं।
नेताजी हिटलर से मिले। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत और देश
की आजादी के लिए कई काम किए। उन्होंने 1943 में
जर्मनी छोड़ दिया। वहां से वह जापान पहुंचे। जापान से वह
सिंगापुर पहुंचे। जहां उन्होंने कैप्टन मोहन सिंह
द्वारा स्थापित आज़ाद हिंद फ़ौज की कमान अपने
हाथों में ले ली। उस वक्त रास बिहारी बोस आज़ाद हिंद
फ़ौज के नेता थे। उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज का पुनर्गठन
किया। महिलाओं के लिए रानी झांसी रेजिमेंट
का भी गठन किया जिसकी लक्ष्मी सहगल कैप्टन बनी।
'नेताजी' के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चन्द्र ने सशक्त
क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21
अक्टूबर, 1943 को 'आज़ाद हिन्द सरकार'
की स्थापना की तथा 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' का गठन
किया इस संगठन के प्रतीक चिह्न पर एक झंडे पर दहाड़ते हुए
बाघ का चित्र बना होता था। नेताजी अपनी आजाद
हिंद फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा पहुँचे। यहीं पर
उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें
आजादी दूंगा" दिया।
18 अगस्त 1945 को तोक्यो जाते समय ताइवान के पास
नेताजी की मौत हवाई दुर्घटना में हो गई, लेकिन
उनका शव नहीं मिल पाया। नेताजी की मौत के
कारणों पर आज भी विवाद बना हुआ है।